अपना जिला

छात्रा ने अध्यापक पर शादी का झांसा देकर दुराचार का लगाया आरोप

0 प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर भी कई गंभीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत
@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के जनता शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज की एक छात्रा ने कालेज के एक अध्यापक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने और मंदिर में हुई शादी को कालेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ ही आरोपी अध्यापक के जीजा द्वारा तोड़वाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस से शिकायत किया । इस मामलें में पुलिस उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है । स्कूल की एक थात्रा का आरोप है कि अभिषेक यादव निवासी बड़ागांव (उसरा) कोतवाली घोसी द्वारा पीडिता से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया तथा प्रधानाचार्य लालमणि यादव और प्रबन्धक प्रमोद कुमार पाण्डेय अभियुक्त के पिता देवराज यादव तथा अभियुक्त के जीजा नाम पता अज्ञात द्वारा मंदिर मे हुई शादी को छल व कपट पूर्वक तोड़वाने का का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओ में अभिषेक यादव पुत्र निवासी बड़ागांव (उसरा), प्रधानाचार्य लालमणि यादव निवासी अज्ञात, प्रबन्धक प्रमोद कुमार पाण्डेय निवासी अज्ञात,अभियुक्त के जीजा देवराज यादव निवासी अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *