अपना जिला

रोटरी क्लब मऊ के यात्री प्रतीक्षालय का एसपी ने किया लोकार्पण, लोगों में खुशी

० मधुबन में शहीद पारसनाथ सिंह की स्मृति में रोटरी क्लब के तत्वावधान में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण

@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन दुबारी मोड पर शहीद पारसनाथ सिंह की स्मृति में रोटरी क्लब के तत्वावधान में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक इलमारन ने शनिवार को फीता काटकर किया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह और यात्री प्रतीक्षालय के संयोजक सचिंद्र सिंह ने बुके और माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि एसपी इलमारन का स्वागत किया ।कार्यक्रम संबोधित करते हुए एसपी इलमारन ने कहां कि जिले के सुदूर क्षेत्र में रोटरी क्लब ने यात्री प्रतीक्षालय बनवाकर एक मिसाल पेश की है। रोटरी क्लब सामाजिक क्षेत्रों में जिस प्रकार से कार्य करती रही है उसका एक उदाहरण दुबारी मोड पर यात्री प्रतिक्षालय के रूप में देखने को मिल रहा है। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्यों से अपील किया कि आगें भी वे निरंतर ऐसे ही सामाजिक कार्य करते रहे। जिससे जनता को लाभ मिले। क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि जिले के सुदूर क्षेत्रों में रोटरी क्लब पहुंच रहा है और अभी कई स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय पुलिस बूथ और अन्य विकास कार्य किए जाने हैं वहीं कार्यक्रम संयोजक सचिंद्र सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्लब ने हमे ऐसा कार्य करने का मौका हमें दिया यह सौभाग्य है। इस दौरान क्लब के सचिव पुनीत श्रीवास्तव, सदस्य आशीष सिंह, डॉक्टर लइक उस्मानी, पवन कुमार पांडेय, गौरव त्रिपाठी, मोनू, श्याम मनोहर सिंह, अश्वनी, मनोज आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *