चर्चा में

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा – भारत के खिलाफ साजिश करने वालों को देंगे मुंह तोड़ जवाब

जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा. और उनको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा, रविवार को पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे थे, और इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब हमारा देश दूसरे देशों की सोच और दबाव में बिल्कुल नहीं है और अपने संकल्प से चलता है अब भारत अपने खिलाफ साजिश करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर समझौता नहीं करता, जब हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ती है, तो हमें लगता है हम सही रास्ते पर हैं..
पीएम मोदी ने इस दौरान ये भी कहा कि वैश्विक महामारी के बीच भारत सेवा और सहयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, ये हमारी जीत का रास्ता है. आप स्वस्थ रहिए और देश को आगे बढ़ाते रहिए.
मन की बात कार्यक्रम का ये 77वां प्रोग्राम था.
प्रोग्राम के दौरान पीएम ने कहा कि हम देख रहे हैं कि किस प्रकार देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है .
उन्होंने कहा कि पिछले 100 सालों में ये सबसे बड़ी महामारी है और इस बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *