खेल प्रेमियों! IPL के बाकी मैच अब UAE में खेले जाएंगे
खुशखबरी है उन चेहरों के लिए जो आईपीएल 2021 रद्द होने के बाद निराश हो गए थे और उनको यही लगा था कि अब वो आगे का मैच नहीं देख पाएंगे.
लेकिन अब अपनी मायूसी खत्म करिए और हो जाइये तैयार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का लुत्फ उठाने के लिए क्योंकि बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में इस बात का फैसला हो चुका है कि आईपीएल के बचे हुए मैच अब संयुक्त अरब अमीराय यानि यूएई में आयोजित कराया जाएगा.
इससे पहले वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए चार माई आईपीएल के मैचों को अनिश्चित काल के लिए के स्थगित कर दिया गया था.
इस दौरान मैच में शामिल कई खिलाड़ियों को कोविड-19 की चपेट में आने की खबर भी आई थी और कुछ विदेशी खिलाड़ी खेल को बीच में ही छोड़कर वापस अपने देश लौट गए थे.
आईपीएल के 31 मैच होने अभी बाकी हैं जबकि 29 मैच खेले जा चुके हैं.



