मां शीतला धाम मन्दिर समिति के अध्यक्ष बने गोविन्द मद्धेशिया, हुआ अभिनन्दन
मऊ। सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाने वाले और मां शीतला धाम मन्दिर समिति के अध्यक्ष बनाए जाने पर गोविन्द मद्धेशिया का उनके आवास पर वैश्य समाज नगर व्यापारी बंधु तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण करते हुए स्वागत करते हुए बधाई दिया गया।
इस अवसर पर अपने स्वागत से अभिभूत गोविन्द मद्धेशिया ने कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली है उसका वे ईमानदारी से पालन करेंगे तथा मंदिर के विकास में जितनी भी मेहनत की जा सके वे करेंगे । उन्होने कहा कि आज उनका स्वागत कर लोगों ने उन्हें उनके ज़िम्मेदारियों के प्रति आगाह किया है, जिसका वे ध्यान रखेंगे ।
इस कार्यक्रम में अनूप गुप्ता, मयंक मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, राकेश मद्धेशिया, राहुल उपाध्याय, मुकेश, दुर्गा प्रसाद, मनीष, राजेश, गोविन्द वर्मा, आशीष, विपुल जायसवाल, विशाल जायसवाल मुन्ना, प्रेमचंद, सचिन कांस्यकार, बबलू कांस्यकार, गोविंद कांस्यकार सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वेदप्रकाश आर्य ने किया।


