प्रमुख सचिव पहुंची थाने, पूर्व पति से बेटी और स्वयं को बताया जान का खतरा

@ गणेश जी वर्मा लखनऊ से…
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा करने वाली आईएएस महिला भी अपने पति की प्रताड़ना से परेशान हैं। महिला आईएएस अपने ही पति के खिलाफ थाने पहुंचीं और बताया कि किसी और से नहीं बल्कि अपने ही पूर्व पति से जान को खतरा है। एक पल के लिए थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी अवाक रह गए लेकिन महिला आईएएस ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति सहित दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला आईएएस शुभ्रा सक्सेना कई जिलों में डीएम के पद पर रहने के बाद वर्तमान समय में विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात हैं। फ्लैट नंबर एन-1701 सैलिब्रिटी, ग्रीन्स सेक्टर-बी जीडी गोयनका, सुशांत गोल्फ सिटी निवासी आईएएस शुभ्रा सक्सेना द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उनकी शादी शशांक गुप्ता निवासी ए-101 रोहतास पे्रसिडेंशियल टॉवर, विभूतिखंड से 20 जून, 2003 को हुई थी। शशांक आईटी सेक्टर में कार्यरत बताये जा रहे है। विवाह के बाद 30 दिसम्बर, 2013 को एक बेटी पैदा हुई। शुभ्रा सक्सेना के मुताबिक शादी के बाद से ही पति मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते थे। जहां प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय लखनऊ के निर्णय और आपसी सहमति से 13 जुलाई, 2017 को तलाक हो गया। तलाक होने के बाद शशांक गुप्ता, शुभ्रा सक्सेना और बेटी को धमकाने लगे। इसके लिए वह लगातार पीछा करना, अपमानजनक टिप्पणियां, अनुचित और अवैध कृत्य करते रहते है। इतना ही नहीं 29 जनवरी 2022 को शशांक कई लोगों के साथ शुभ्रा के फ्लैट पर पहुंचे। लेकिन फ्लैट पर शुभ्रा और बेेटी नहीं मिली तो गार्ड को धमकी दी। जब शशांक को पता चला कि मैं अपनी बेटी के साथ दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर 30 जनवरी 2022 को आऊंगी तो शशांक वहां भी अपने साथियों के साथ पहुंच कर सुनियोजित तरीके से हंगामा किये। जहां सीआईएसएफ के जवान किसी तरह से सुरक्षित स्थान पर ले गए। इसके बाद शुभ्रा अपनी बेटी के साथ वापस घर पहुंचीं। इसके बाद भी आये दिन कोई न कोई घर पर आकर धमकी देता रहता है। पुलिस ने इस मामले में शशांक गुप्ता, अधिवक्ता समीर अग्रवाल, पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बाउंसर लेकर पहुंचे थे शशांक…
शुभ्रा द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक 15 जनवरी 2022 को शशांक बाउंसर सहित सात लोगों को लेकर बेटी को लेने के लिए पहुंचा था। एग्रीमेंट के तहत बेटी को शशांक घर ले गया। लेकिन दूसरे दिन बेटी शुभ्रा के पास आई और काफी डरी हुई थी।
मांगता है माफी…
एफआईआर के मुताबिक शशांक तलाक होने के बाद 24 जनवरी 2022 को फूल के साथ मिठाई जहां भेजा वहीं माफी के मैसेज भी भेजे है। धमकी और माफी के सारे मैसेज शुभ्रा के पास सुरक्षित है।
मेरी सुरक्षा की जाये…
शुभ्रा सक्सेना द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक शशांक से उसे और उसके परिवार मां-बाप व बेटी का हमेशा जान का खतरा बना रहता है। हर जगह वह रेकी कराता रहता है।

