उत्तर प्रदेश

लखनऊ चारबाग के RPF और GRP के इंस्पेक्टर से मिले निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रखें महिला हित की बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उत्तर रेलवे के लख़नऊ मेन ( चारबाग ) स्टेशन पर निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” ने RPF के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व GRP के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा से बुधवार को मुलाकात कर महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा के बाबत विशेष जानकारी प्राप्त किया व कहा आप द्वय हर संभव महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा, सहयोग, सम्मान पर और भी सजगता से ध्यान दें।
विदित हो निर्भया सेना भारतीय रेल में महिला रेल यात्रियों की रक्षा, सुरक्षा, सहयोग, सम्मान, सुविधा के साथ महिला रेल यात्री की जान माल की स्थिति में निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पूरी सेना की टीम दृढ़ संकल्पित है। निर्भया सेना की वरिष्ठ पदाधिकारी नसरीन फात्मा ने कहा कि हम बाबा जी का विशेष आभार व्यक्त करती हूँ कि आपने अपने अथक प्रयास से निर्भया सेना को भारतीय रेल में विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि अगर RPF व GRP ठीक से मन बना लें तो महिला रेल यात्री अपने आप और भी आदर सम्मान व संबल की विशेष अनुभूति करेंगी।
उन्होंने कहा कि आईये हम सभी मिल और भी दृढ़ता से RPF व GRP का विशेष सम्मान करें व उन्हें प्रोत्साहित करें ।.मैं स्वयं एक महिला हूँ अतः बहुत सारी समस्याओं का मैने अनुभव किया है। कहा कि मुकेश जी व अंजनी जी द्वय सजग इंस्पेक्टर है ।
मैं आप द्वय को निर्भया सेना द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने का वचन देती हूँ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *