मऊ में आकाशीय बिजली गिरी दो महिलाओं की मौत एक घायल

मऊ। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतोही गांव में शाम को लगभग साढ़े छह बजे आकाश में छाए बादलों के बाद शुरू हुई तेज बरसात के दौरान कड़की आकाशीय बिजली के चलते सिवान में पशु चरा रहीं तीन महिलाएँ आकाशीय बिजली की चपेट में बुरी तरह झुलस गई।जिसमें से दो महिलाओं ऊषा देवी पत्नी दिनेश कुमार 36 वर्ष तथा देवलासी देवी पत्नी राजेश चौहान 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से कौशिल्या देवी 56 वर्ष झुलस गई हैं जिनको अस्पताल पहुँचाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने बताया कि उषा देवी, देवलासी तथा कौशल्या देवी शखेतों में पशु चरा रही थी। उसी समय गरज के साथ तेज बरसात शुरू हुई, जिससे बचने के लिए वहीं सिवान में स्थित एक पेड़ की छांव के नीचे तीनों महिलाएँ आ गई।उसी समय तीव्र गति से बिजली कड़की और पेड़ के नीचे छिपी महिलाओं को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें उषा देवी तथा देवलासी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कौशल्या देवी बुरी तरह से झुलस गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लगभग 10:30 बजे रात को पोस्टमार्टम हेतु गई। उधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सिवान में खेल रहे गाँव के कुछ लड़कों ने घटना को परिजनो को बताया। आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को फोन किया।
