खास-मेहमान

नवागत नगर मजिस्ट्रेट का व्यापारी नेताओं ने बुके देकर किया स्वागत

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के पदाधिकारियों द्वारा मऊ जनपद में आए हुए नवागत नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया तथा व्यापारी नेताओं द्वारा व्यापारियों की समस्याओं तथा सुझाव भी दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी तथा युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव एवं नगर उपाध्यक्ष नीरज अग्निवेश आदि मौजूद रहे।

मऊ के नवागत नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह शाहजहांपुर से सिटी मजिस्ट्रेट के पद से मऊ आए हैं। इसके पहले वे सोनभद्र, कासगंज, आगरा जनपद में एसडीएम रह चुके हैं। इसके अलावा आप आजमगढ़ शुगर मिल में जीएम के पद पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *