लखीमपुर में नाबालिग लड़की की खेत में गला घोंट कर हत्या, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पहुंची
◆ बलात्कार की आशंका, योगी राज में नाबालिग बच्चीयों के साथ हिंसा और बलात्कार मामले में यूपी शर्मनाक ढंग से सबसे ऊपर
मऊ। उत्तर प्रदेश में नाबालिग दलित बच्चियों के बलात्कार की घटना के विरोध में ऐपवा के राज्य व्यापी प्रतिरोध दिवस पर आज परदहा ब्लाक के मझौआ गांव में भाकपा (माले) और ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किया विरोध। ऐपवा की नेता प्रभावती ने लखीमपुखीरी की घटना पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि योगी राज में महिलाएं महफूज़ नही है, हत्या और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाली हिंसा और बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश शर्मनाक ढंग से सबसे ऊपर है। भाकपा (माले) नेता शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था महिलाओं को न्याय नहीं दे पा रही है। थाने में FIR तक दर्ज होना मुश्किल काम बन गया है। पुलिस अपराधियो को पकड़ने के बजाय उनका संरक्षण कर रही है। कानून के राज की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडा राज में तब्दील कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में हरिश्चंद्र ,चनरमी, सुनीता कौशल्या, शीला, किसमाती, सुभावती, मंजू, रंभा, प्रमिला केवली, सुभावती, शोभित, राधिका, गीता, संगीता कुमारी मीना, बिंदु आदि शामिल रही।

