मऊ डीएम पंहुचे दोहरीघाट बाजार, साफ सफाई में लापरवाही देख बिफरे

मऊ।जिलाधिकारी, मऊ अमित सिंह बंसल द्वारा नगर पंचायत दोहरीघाट में साफ-सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। नगर की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। दोहरीघाट बाजार में रामजानकी घाट को जाने वाले मार्ग पर सड़क की फुटपाथ की सीमा पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए। सोडियम हाईपोक्लोराईड से सैनेटाईजेशन कराने के निर्देश दिए गए। नगर की नालियों की स्थिति ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नयी नालियों के निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने को श्रीमती रिचा सिंह अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अजय गौतम ज्वाईंट मजिस्ट्रेट, हंसराज, मुख्य राजस्व अधिकारी/सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति, मऊ, सी.एल. सोनकर उपजिलाधिकारी-घोसी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

