अपना जिला

स्व. श्रीकांत सिंह की स्मृति मे विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 03 को

मधुबन/मऊ। तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इन्दिरा गाँधी पीजी कालेज के प्रांगण मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्वर्गीय श्रीकांत सिंह की स्मृति मे एक विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह विधायक रसड़ा होंगे। कार्यक्रम के आयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री राष्ट्रकुवंर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की महिला टीम, एन. ई. रेलवे गोरखपुर, डी. एल. डब्लू वाराणसी, निगम यादव जौनपुर केसरी, रमाशंकर यादव आजमगढ केसरी, अजगरा वाराणसी एवं अन्य टीमे प्रतिभाग करेंगी ।

समाचार में फाइल फोटो पोस्ट है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *