अपना जिला

सड़क बना गड्ढा, जान को खतरा, लोगों का ठीक करने की मांग

मधुबन/मऊ। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 तथा वार्ड नंबर 13 के सड़क पर बने गड्ढे जानलेवा बने हुए है। बारिस के दिनो मे इन गड्ढो मे पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बता दे कि मधुबन रोडवेज के बगल से पांती को जाने वाली सड़क पर विद्या मंदिर, विवेकानंद स्कूल, बी. पी. एस पब्लिक स्कूल, हरिवंश मल्ल मेमोरियल स्कूल, तथा पांती गांव मे आस्था का प्रतीक भगवान शिव का मंदिर है जहां  सोमवार को भक्तो का जमावड़ा लगता है । लेकिन वरसात के दिनो मे पानी के जमाव के कारण स्कूली वाहनो को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। वही स्कूली बच्चो तथा आम राहगीर को नरकीय स्थिति से गुजरना पड़ता है । राम नारायण सिंह, दुर्गेश, राजेश, प्रवीण मल्ल आदि का कहना है कि इस समस्या की शिकायत से नगर पंचायत अवगत होने के बाद भी ध्यान नही दे रहा है । लोगो का कहना है कि जब तक पानी का निकास नही होगा, गड्ढो का पटाव नही होगा, स्थिति जस की तस बनी रहेगी । वही वार्ड नंबर  13 की गली जिसमे बाजार की चर्चित दुकाने है, लोगो का जमावड़ा लगा रहता है , थोड़ी सी भी वारिस मे, पानी का नाला सा बहने लगता है । जिससे आम राहगीर तथा अगल बगल के दुकानदारो को जलजमाव की समस्या से गुजरना पड़ता है । सड़क के किनारे पैदल चलने वाले को तो गड्ढो के कीचड़ का भय सताता है । जलजमाव से उठ रही दुर्गंध लोगो को परेशान किए है तथा संक्रामक बीमारीयो का खतरा उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है। वार्ड नंबर  10 तथा वार्ड नंबर  13 के दुकानदार प्रमोद, दुर्गेश, अनुप जायसवाल, ईश्वर चन्द, खुर्शीद, रमेश जायसवाल, इकबाल आदि ने चेताया कि यदि समस्याओ का निराकरण नही हुआ तो बाजारवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *