अपना जिला

विद्युत विभाग द्वारा नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में ठीक से विद्युत सप्लाई न करने पर नगर वासियों में रोष ज्ञापन सौंपा

Nagar panchayat kurthi jafarpur, mau

कुर्थीजाफरपुर/ मऊ। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वासी इन दिनों विद्युत विभाग की आपूर्ति व्यवस्था से काफी नाराज और परेशान हैं। नगरवासी विद्युत अधिकारियों द्वारा पंचायत क्षेत्र में शासन के दिशा निर्देश अनुसार विद्युत की सप्लाई ना करने रोष व्यक्त करते हुए कहे कि अधिकारी मनमाना कर रहे हैं जो ठीक नहीं है। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति अधिक से अधिक रात्रि में की जाती है जबकि दिन में विद्युत आपूर्ति मात्र एक से डेढ़ घंटे ही मिल रही है। ऐसे में क्षेत्र में ज्यादातर परिवार बुनकर बाहुल्य है और पावर लूम पर अपना जिविकोपार्जन करता है। इसके अलावा सप्लाई न होने से बाजार के अन्य व्यवसाय भी प्रभावित है। इन्हीं समस्याओं से त्रस्त होकर कस्बे के लोगों ने जफर अहमद के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय पर विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा इस समस्या का समाधान करने की मांग की। लोगों ने एक स्वर में कहा कि अगर स्थानीय अवर अभियंता के कार्य प्रणाली में बदलाव नहीं आया तो कस्बे वासी मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि 132 केवीए बड़ागांव, रैनी से 33/11 उपकेंद्र कुर्थीजाफर पुर को नगर क्षेत्र के अनुसार विद्युत आपूर्ति कराया जाना अति आवश्यक है। लोगों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, घोसी के विधायक विजय राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य अभियंता आजमगढ़ सहित उप जिलाधिकारी को भी प्रेषित किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेता रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जफर अहमद, पूर्व प्रधान अंसार अहमद, युवा नेता अतुल कुमार गुप्ता, अब्दुल समद, अजहर, हबीबुर्रहमान, सईद अहमद, अनीस, कलाम, मुजीबुल, अहसानुलहक, फैज्जुर्रहमान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *