समाजवादी यूथ ब्रिगेड के ओसामा अंसारी बने प्रदेश सचिव

मऊ। समाजवादी पार्टी की फ्रंटल समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कमेटी में अनीस राजा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युथ ब्रिगेड द्वारा मऊ जनपद के नौजवान ओसामा अंसारी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति किया है ।
ओसामा अंसारी पिछले 7 सालो से समाजवादी पार्टी के प्रदेश स्तर पर सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं इनकी लगन मेहनत और कार्यकुशलता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश सचिव बनाया है। जो पूरे जनपद के लिए गौरव का पल है ।

