अपना जिला

49 वर्षो तक केन्द्र सरकार में रहकर कांग्रेस ने देश का चौमुखी विकास किया : बनर्जी

■ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी का मऊ में गोष्ठी

मऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुनकर कालोनी पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर सन् 1885 को 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुंबई में हुई इसके प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे । कहा की आजादी से लेकर 2014 तक हुऐ 16 लोक सभा के आम चुनाव में से कांग्रेस ने 6 बार पूर्ण बहुमत से जीता और 4 बार सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर कुल 49 वर्षो तक केन्द्र सरकार मे रहकर देश के चौमुखी विकास के ऐतिहासिक कार्य किया । कहा कि भारत में केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की एकता अखंडता को कायम रखते हुए भारत को विकसित कर सकती है । उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर चल रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान मे समाज के हर एक तबका के लोगों को कांग्रेस से जोड़े।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव घनश्याम सहाय ने कहा कि आधुनिक भारत को विकसित करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक कार्य किया श। कहा की भारत अमन चैन शांति और खुशहाली के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत के प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी व श्री राजीव गांधी जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। संचालन पूर्व प्रत्याशी घोसी राजमंगल यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक नसीम अहमद, माधवेन्द्र कुमार सिंह, संजय यादव, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शीला भारती, रामजपित पांडेय, राजकुमार राय, अकरम प्रेमियर, रमन पांडेय, रफी अतहर, नज़ीर अहमद, रामचंद्र राय, ब्रहम्मा नन्द पांडेय, सम्पत मौर्या, रामकरण यादव, वीरेंद्र चौहान, शैलेंद्र सिंह सीमा, परवीन, चम्पा राजभर, तौसीफ इलाही, सर्वेश कुमार, त्रिभुवन भारती, उदय प्रताप राय, रत्नेश राय, सोहेल नोमानी, शशिकांत राय, नेयाज शाही, आफताब खान, सिकंदर प्रसाद, स्वामीनाथ राय, मनोज गिहार, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, रेयाज अहमद, सुभाष गुप्ता, फहद कादिर, आशा राजभर, मीरा यादव, बबलू भाई, एजाज़ अहमद, खालिद महमूद, लालसा देवी, निराला शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *