अपना जिला

किड्स केयर स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया

मऊ। नगर ग़ाज़ीपुर तिराहा स्थित किड्स केयर स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव नन्हें-मुन्ने छात्र छात्राओं के बीच धूमधाम से मनाया गया।
राधा, कान्हां व गोपियों के रूप में आकर्षक परिधानों में बच्चे कृष्ण के बाल रूप को चरितार्थ कर रहे थे।
रंगोली, गुब्बारा, कपड़ों की आकर्षक सजावट के बीच नटखट बाल गोपाल व राधा बने छात्र छात्राओं ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। हाथों में बांसुरी लेकर वे कान्हा खूब अपने सहपाठियों संग मौज मस्ती किये।


इसके अलावा गीत-संगीत की धुन पर बच्चे खूब थिरके। इस अवसर पर सार्थक, इशु, भूमि, वैभव, अरनव, सक्षम, प्रियांशु, आराध्य आदि बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *