रचनाकार

महात्मा गांधी साहित्य मंच बिहार इकाई पर राष्ट्रीय ऑन लाइन हिंदी कवि सम्मेलन में देश के कवियों ने विभिन्न रंग बिखरे

Mau news

महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर की बिहार इकाई की अध्यक्षा सुश्री डॉ मीना परिहार पटना बिहार द्वारा ऑन लाइन राष्ट्रीय हिंदी कवि सम्मेलन आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना कवयित्री मौसमी सिन्हा द्वारा माँ शारदे की वंदनासे की, गईइस कार्यक्रम में सभी कवियों ने अपनी रचनाए प्रस्तुत करके विभिन्न रंगों कवि सम्मेलन में बिखरे मोती चमक रहे थे।

डा. मीना परिहार


डॉ मीना परिहार पटना बिहार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर के डॉ गुलाब चंद पटेल का हार्दिक स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि एक्टर सुनील मिश्रा छत्तीस गढ़ ने बताया कि इस सुन्दर और उम्दा कार्यक्रम का साक्षी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलेष वाणिया खम्भोंलज साहित्य संस्था आणंद ने अपनी रचना से सभी को भावविभोर किया।

शैलेष वाणि

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल द्वारा आषाढ़ के बादल कविता प्रस्तुत की गई।, इस कार्यक्रम में 51 कवियों द्वाराअपनी रचनाओं के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करने का सराहनीय कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर के कोषाध्यक्ष कांति भाई पटेल एडवोकेट और महेंद्र भाई चौहान संगठन मंत्री उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर की, महाराष्ट्र इकाई, हरियाणा इकाई, अहमदाबाद इकाई, कर्नाटक इकाई, दिल्ली इकाई, और बिहार इकाई मंच ऑन लाइन मीडिया मे चल रहे हैं।

डॉ सुनील कुमार पारित कर्नाटक

इस कार्यक्रम में कवयित्री रंजु सिन्हा ने कविताओ की समीक्षा की ।कवयित्री अंजू भारती और राज प्रिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन सराहनीय रहा। अंत में आभार प्रकट कवयित्री उषा किरण बिहार सभी सम्मानित साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *