कताई मिल के मज़दूरों को 75 सौ रूपये पेंशन देने की मांग
मऊ। कताई मिल ई0पी0एफ0 पेंशन संघ, मऊ के आवाह्न पर परदहां, स्वदेशी, काटन मिल बहादुरगंज तथा रसड़ा कताई मिल के पूर्व श्रमिकों ने मऊ हाईडिल स्थित शिवमन्दिर परिसर में देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक की।
बैठक में कारखाना पेंशन में सुधार के लिए अशोक रावत के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा वर्षों से जारी आन्दोलनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत अद्यतन विवरण प्रस्तुत करते हुए संघ के मंत्री श्रीराम सिंह ने दयनीय हालत में जीवन यापन के लिए अभिशप्त कारखाना पेंशनरों को उचित न्याय प्रदान करने में सरकार की घोर उदासीनता की तीव्र आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार स्वयं गठित कमेटियों की सिफारिशों यहाँ तक प्रधानमंत्री द्वारा 2014 में घोषित कम से कम 1000/रू0 की मासिक पेंशन सरकारी गजट प्रकाशित होने के बावजूद लागू करने में आनाकानी कर रही है।
बैठक में आगामी 30 अक्टूबर के मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन सभा आयोजित करने तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौपकर पेंशन सुधार तथा न्यूनतम् रू0 7500/- प्रतिमाह पेंशन स्वीकृत करने की तीव्र पर जोर देने का निर्णय लिया गया।
एक शोक प्रस्ताव के माध्यम से ई0पी0एफ0 पेंशनर संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा मऊ इकाई के साथी छोटूराम बकवल, शेषनाथ शर्मा तथा रामदरश विहरा, दोहरीघाट की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए बैठक में श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी।
बैठक में मुख्य रूप से श्रमिक नेता श्री रामसिंह, मधुसूदन सिंह, श्याम नरायन यादव, रामप्रवेश सिंह, शंकर तिवारी, भूषण जी, रामनम राजभर, विजई गोड़ फौजदान यादव, चैथी यादव, मून्नू यादव, रामदेनी यादव, मुन्नी लाल इस्लाम, राजा प्रताप सिंह, ओमप्रकाश यादव, मोहित यादव, धर्मू राजभर, श्रीपति प्रजापति, रामजन्म, रवीन्द्र सिंह, चन्द्रिका लाल, आदि ने सक्रिय भागीदारी की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

