खास-मेहमान

श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति की नई कमेटी का हुआ गठन

श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा, महामंत्री रामगोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष बने प्रदीप सिंह व संजय खण्डेलवाल
मऊ। श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति के संरक्षक गणों की एक बैठक मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से नई कार्य समिति का चुनाव किया गया। जिसमे संजय वर्मा को अध्यक्ष, डा. राम गोपाल गुप्ता को महामंत्री, उमाशंकर चौरसिया को कोषाध्यक्ष का पद भार सौंपा गया। इसी क्रम में संजय खंडेलवाल व एडवोकेट व पत्रकार प्रदीप सिंह को उपाध्यक्ष, हरेकृष्ण उपाध्याय व राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट को संयुक्त मंत्री, राम अवध सिंह को आय व्यय निरीक्षक का महत्वपूर्ण भार सौंपा गया। चुनाव के क्रम में विजय तुलस्यान, गिरीश चंद मद्धेशिया, बल्लभ दास गुजराती, श्री प्रकाश अग्रवाल, राम जपित पांडेय, हरिकिशोर मोदी, आनन्द कुमार पत्रकार, कल्याण सिंह, अजय कुमार सिंह एडवोकेट डीजीसी, अरविंद कुमार बरनवाल सीए, रामकेर विश्वकर्मा, अजय कृष्ण खन्ना, डा. संदीप राय को कार्यसमिति का सम्मानित सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर संरक्षक वीरेंद्र कुमार, अलेक्षेंदर विक्रम सिंह मदन सिंह, महावीर प्रसाद खंडेलवाल, पारस नाथ गुप्ता, भरत लाल राही, डा. एसएन खत्री तथा विट्ठल दास गुजराती ने सभी पदाधिकारियों और कार्य समिति के सम्मानित सदस्यों को नए कार्यकाल के सुनहरे भविष्य के लिए बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *