अपना जिला

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर धरना समाप्त

मुहम्मदाबाद गोहना -मऊ। मऊ- शाहगंज रेलखंड के मुहम्मदाबाद रेलव स्टेशन के समीप  समपार संख्या 12 सी को रेलवे प्रशासन द्वारा कई महीनों पूर्व बंद कर दिए जाने को लेकर  समीपवर्ती ग्राम   उतरेजपुर ,जैंगवा, नगरीपार आदि गांव के लोगों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया था, जिससे नाराज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने समपार संख्या 12सी के पास धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे।धरने के दूसरे दिन बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद राजकुमार के साथ ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा धरना स्थल पर पहुंच गए,और ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया कि आपकी समस्या रेल विभाग तक पहुंचाया जाएगा,तथा उसके निदान के लिए एक ज्वाइन टीम  गठित की जाएगी।जिसमें  रेलवे विभाग के अधिकारीगण और आपके गांव के संभ्रांत लोग तथा क्षेत्र के प्रशासन के लोग शामिल होकर एक बैठक करेगे। जिसमें आपकी समस्या का हल निकाला जाएगा। इसके लिए आप लोगों यह धरना समाप्त करना होगा । इसके बाद धरने पर बैठे ग्रामीणों से
उपजिलाधिकारी ने मांग पत्र  लिया और आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा।इस आश्वासन पर  धरने पर बैठे  सैकड़ों ग्रामीण  धरना समाप्त कर अपने अपने घर को वापस चले गए।
उतरेजपुर रेलवे समपार संख्या 12 सी को रेलवे विभाग बंद कर दिए जाने से हमारे गांव के बुजुर्गों महिलाओं एवं बच्चों को  आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे ग्रामीणों द्वारा कही कोई विवाद ना पैदा कर दें।
इसको देखते हुए रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार, तहसीलदार चंद्रभूषण, रेलवे इंंस्पेक्टर रशीद वेग मिर्जा,रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर एके उपाध्याय, चिरैयाकोट थाना, मुहम्मदाबाद कोतवाली एवं रानीपुर थाने की पुलिस तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *