अपना जिला

अनियमितता पर 9 कोटेदारों की जमानत राशि जब्त, एसडीएम ने कोटेदारों को दी चेतावनी

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। तहसील क्षेत्र के ब्लाक रानीपुर एवं मोहम्मदाबाद गोहना के एक दर्जन कोटेदारों की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मोहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स ने सप्लाई इन्स्पेक्टर मोहम्मदाबाद गोहना शरद कुमार सिंह एवं सप्लाई इंस्पेक्टर रानीपुर साजिद सीकोह की एक टीम बनाकर उन कोटेदारो की शिकायतो की जांच कराई।
जिस पर कोटेदारों की अनियमिता उजागर हुई।रिपोर्ट मिलने के पश्चात बुधवार को उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुल 9 कोटेदारों की जमानत राशि को जप्त करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस एवं चेतावनी दिया है।
इसकी जानकारी अन्य कोटेदारों को मिलने पर कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।उपजिलाधिकारी के द्वारा कोटेदारों के दिए जाने वाले निर्देश के बावजूद भी कोटेदार खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने में बाज नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर उपजिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *