जुआ खेलते 03 जुआरी गिरफ्तार
मऊ। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 07.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान सैय्यदवाड़ा कस्बा मुहम्मदाबाद से मो0 फारूख पुत्र अब्दुल खालिद, मो0 शहजादे पुत्र अली अहमद, अब्दुल मन्नार पुत्र मो0 शाह निवासीगण सैय्यदवाड़ा कस्बा मुहम्मदाबाद थाना मुहम्मदाबाद मऊ को जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 2040 रुपये बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

