सफाई में सक्रिय भूमिका निभायें नगरवासी, रास्तों में न छोड़ें निर्माण सामग्रियां-तय्यब पालकी
मऊनाथ भंजन। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 3 रामपुर चकिया मदनपुरा में समीप पकड़तले इजहारूल, अनीस, सगीर, मुम्ताज व मजहर के मकान तक लगभग 11.44 लाख रूपये की लागत से निर्मित मिट्टी भराई, नाली, रिटेनिंगवाल, सी0सी0 इण्टरलाकिंग व वार्ड नं0 7 भीटी में रामजी राजभर के मकान से रमेश सोनकर का मकान होते हुये बजरंगी साहनी के मकान तक लगभग 8.33 लाख रूपये की लागत से निर्मित इण्टरलाकिंग, नाली, पटिया व वार्ड नं0 12 मु0 भटकुंआपट्टी दया राय अहमद नगर नई बस्ती में सौदागर अली के मकान से नसीम अहमद का मकान होते हुये नसीम के मकान तक लगभग 6.63 लाख रूपये की लागत से निर्मित इण्टरलाकिंग, क्वर्ड नाली निर्माण कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासदों गोरखनाथ, माधुरी सैनी व मंजूर अहमद की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। उक्त निर्माण कार्य संयुक्त रूप से लगभग 26.40 लाख रूपये की लागत से पूर्ण हुये हैं।
इस अवसर पर सम्मानित वार्ड सभासदों गोरखनाथ, माधुरी सैनी व मंजूर अहमद ने अपने अपने लोकार्पण स्थलों पर पालिकाध्यक्ष को फूल मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्र के विकास के लिये उन्हें हृदय तल से बधाई दी।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि हम स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में मऊ नगर को उच्च स्वच्छता रैंकिंग दिलाने के लिये सतत प्रयासरत् हैं। हम अपने लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हैं। इस में नगरवासियों की पूर्ण भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नगर को पूरी तरह साफ एवं स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी पालिका पर है जिसे निभाने में पूरा पालिका परिवार जुटा हुआ है फिर भी नगरवासियों के सहयोग के बिना हमारा यह प्रयास पूर्ण रूप से वांछित लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर सकता। इसी लिये हम आपसे अपील करते हैं कि आप भी नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं माडल बनाने में हमारा सहयोग करें। पालिका सफाई कर्मियों द्वारा एक बार कूड़ा उठा लिये जाने के बाद कूड़ा बाहर न निकालें ताकि नगर पूरे दिन साफ बना रहे। उन्होंने कहा कि सफाई करते समय सूखे व गीले कूड़ों को अलग-अलग एकत्र करंे, प्रत्येक शौचालय रहित घरों में शौचालय का निर्माण करायें, खुले में शौच न करें, व्यक्तिगत, सामुदायिक या सार्वजनिक शौचालयों का ही प्रयोग करें। श्री पालकी ने बताया कि इस समय पूरे नगर में पालिका द्वारा नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे आम नागरिकों के आने जाने में असुविधा न हो इसके लिये उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदारों को निर्देशित किया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि नगरवासियों द्वारा कराये जा रहे निर्माण के दौरान निर्माण सामग्रियों अथवा मलबों को सड़कों एवं रास्तों पर छोड़े रखने से आम नागरिकों के आवागमन में दिक्कत होती है। इस लिये उन निर्माण सामग्रियों, अवशेष या मलबों को यथाशीघ्र रास्तों से हटवालें।
इस अवसर पर सभासदगण गोरखनाथ, माधुरी सैनी, मंजूर अहमद व पूर्व महामंत्री डीसीएसकेपीजी कालेज रविन्द्र साहनी, शमशाद अहमद, आलमगीर, मोनू चैरसिया, शाहिद, बाबू इर्शाद, विजय कुमार, चुन्नू राव, शकीलुर्रहमान, अवधुराम, मुहम्मद नसीर, अनवार अहमद, श्रवण कुमार, हरेन्द्र कन्नौजिया, पांचू भारती, इजहार अहमद, जफर अहमद, राजन शर्मा, शिवम कुमार, इर्शाद अहमद, मुहम्मद, गुलाब चन्द, विम्लेश, रश्मि आदि के इलावा बहुत से क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

