अपना जिला

60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 07.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान बेलौली से देवनारायण पुत्र जगरनाथ सहानी निवासी बेलौली थाना दोहरीघाट के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा जोगापुर से उदित साहू पुत्र मनबोध साहू निवासी जोगापुर थाना हलधरपुर मऊ के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा विजौली से सुकरा उरावं पुत्र स्व0 विश्वनाथ उरावं निवासी हैसर कारीटोला थाना लोहरदंगा जनपद लोहरदंगा(झारखण्ड) के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *