खेल-खिलाड़ीदुनिया 24X7

वी एम वाई इंटरनेशनल फूटबाल चैम्पियनशिप के चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

मधुबन। तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर स्थित वी एम वाई इंटरनेशनल फूटबाल चैम्पियनशिप के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरुवार को वीएमवाई इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति से प्रेरित कई मनमोहक प्रस्तुति के बीच किया गया । पूर्व विधायक बैरिया बलिया जय प्रकाश अंचल  ने मशाल जलाने के उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया  तथा खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा की खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है और यह एक दूसरे के बीच प्रतिस्पर्धा को बल देती है इस लिए इस प्रकार के आयोजन में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए । उद्घाटन मैच मिर्जापुर एवं गोरखपुर के पुरुष टीमों के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी । खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शक दीर्घा तालियों से गुजता रहा और निर्धारित समय तक दोनों 1-1 की बराबरी पर रहीं जिसके बाद हार जीत का फैसला पेनल्टी शूट आउट से हुआ जिसमें गोरखपुर  की टीम ने मिर्जापुर को 5-4 से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया । मैच के प्रारंभ से ही गोरखपुर की टीम ने जोरदार खेल पेश करते हुए अपना दबदबा कायम किया । ज्ञात हो की इस प्रतियोगिता में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई प्रांतों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं वहीं पडोसी देश नेपाल की भी एक टीम अपनी किश्मत आजमाये गी ।फाइनल आगामी 10 फरवरी को खेला जाएगा । विद्यालय के चेयरमैन  ने खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए आये सभी दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया और अगले चार दिनों तक यही उत्साह बनाये रखने की अपील की।| ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्दमणि यादव गुड्डू ,चेयरमैन विजयमल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामायण यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी राष्ट्र कुंवर सिंह, थाना प्रभारी मधुबन डी के श्रीवास्तव, दूध नाथ यादव, जयेन्द्र कुमार, बनारसी यादव, सपन कन्नौजिया आदि रहे ।            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *