खास-मेहमान

जौनपुर की राजनीति में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बल्ले-बल्ले, पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष

( आनन्द कुमार )

जौनपुर जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सभी 83 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी निर्दल प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह ने 43 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के ताज को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही लगातार कई हार के बाद जौनपुर की राजनीति में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बल्ले-बल्ले हो गया। मतदान में भाजपा की बागी निर्दल उम्मीद्वार नीलम सिंह ने 28 मतों को पाकर राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों को दल-दल में ढकेल दिया। जिसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी निशी यादव को मात्र 12 वोट मिला। जबकि भाजपा-अपनादल गठबंधन प्रत्याशी के खाते में एक भी मत नही आया। जबकि सूत्रों की बात माने तो तो अपनादल व भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी का ठीक आधे घंटे पहले अपना दल ने श्रीकला धनंजय सिंह को समर्थन दे देना पहले से गुपचुप तैयारी बताई जा रही है। परिणाम के बाद भाजपा और सपा के नेता सकते में आ गये। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव का 45 सदस्यों का समाजवादी पार्टी के विचारधारा का होने का दावा भी टामं टांय फिस साबित हुआ। ऐसे में जौनपुर की राजनीति में पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में पत्नी का पदार्पण कराना यह सिद्ध करता है कि धनंजय सिंह जौनपुर की राजनीति में अभी भी अपनी ताकत और घुसपैठ रखते हैं। निर्दल प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों को धूल की चटा धनंजय जता दिए की जौनपुर में धनंजय की राजनीति का मतलब भी है और वजूद भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *