चर्चा में

जौनपुर! गहना कोठी, कीर्ति कुंज पर इनकम टैक्स का छापा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में आयकर विभाग ने नगर के 2 ज्वेलरी के शोरूम ऊपर छापा मारा है। सोमवार की सुबह ही आयकर की टीम ने लगभग 25 गाड़ियों के साथ दोनों शोरूम पर पहुंची और छापेमारी की। ज्वेलरी शोरूम के 3 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों जिले की प्रतिष्ठित फर्म में से एक हैं। सुरक्षा के दृष्टि से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
आईटी टीम दोनों शोरूमों को बाहर से बंद कर अंदर पूछताछ कर रही है। बता दें कि कीर्ति कुंज प्रतिष्ठान के मालिक नन्हे लाल वर्मा हैं। इनके 2 बेटों को इनकम टैक्स की टीम गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई है।
बताया जा रहा है कि आईटी टीम दोनों ज्वेलरी शोरूम की मेन शॉप और अन्य शॉप सहित घर पर छापेमारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *