अपना जिलाखास-मेहमान

उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक व विनय उपाध्यक्ष

■ राहुल “आयरन” व पीयूष जायसवाल बने युवा प्रदेश संगठन मंत्री, हर्ष

मऊ। उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व मऊ जनपद निवासी आलोक जायसवाल को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) व विनय जायसवाल दोहरीघाट को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही राहुल जायसवाल व पीयूष को जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इन लोगों के मनोनयन से जनपद के जायसवाल समाज समिति द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए आलोक व राहुल की इस उपलब्धि पर बधाई दी गई।
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा (पंजीकृत) के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अटल जायसवाल द्वारा संगठन विस्तार की श्रंखला में जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ प्रतिनिधि आलोक जायसवाल को मंगलवार को लखनऊ में एक बैठक के माध्यम से उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष व प्रतिष्ठित व्यवसायी विनय जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके साथ ही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल की संस्तुति पर नगर के भीटी निवासी राहुल जायसवाल “आयरन” व पीयूष को संगठन के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया है। इनके इस मनोनयन से मऊ जनपद के जायसवाल समाज सेवा समिति के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जायसवाल ने कहा कि जनपद के लाल आलोक जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष, विनय जायसवाल उपाध्यक्ष व राहुल, पीयूष के युवा संगठन मंत्री बनने से संगठन और मजबूत होगा तथा मऊ के संगठन के लोग नया संचार व नई उत्साह के साथ काम करेंगे। युवा जायसवाल समाज सेवा समिति जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने कहा कि जनपद से समाज के इन लोगों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण पद दिए जाने से पूरे प्रदेश में नाम रोशन हुआ है। समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आलोक जायसवाल, विनय जायसवाल व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री राहुल जायसवाल, पीयूष के नेतृत्व में अपना समाज नया आयाम स्थापित करेगा। इन सभी लोगों के मनोनयन से समाज में बधाई देने का ताता लगा रहा।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से श्रीराम जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, आशीष, कन्हैयालाल, दीपक जायसवाल, गौरव जायसवाल, संतोष जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, विपुल जायसवाल इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *