इन्डियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद शाखा मऊ की बैठक 26 अगस्त को
मऊ। इन्डियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद शाखा मऊ के जिला प्रबन्ध समिति के सदस्यों एवं सभापति, उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष पद के चयन / निर्वाचन हेतु जनपद मऊ के रेडक्रास सोसाइटी के आम सदस्यों की वार्षिक साधारण सभा (ए.जी.एम.) की बैठक दिनांक 26 अगस्त 2025 को सायंकाल कलेक्ट्रेट मऊ के सभागार में होगी। जिसकी अध्यक्षता ज़िलाधिकारी मऊ/ अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद मऊ प्रवीण मिश्र करेंगे।
रेडक्रास सोसाइटी मऊ के मंत्री वीरेंद्र इंजिनियर ने सभी सदस्यों से निवेदन किया कि दिनांक 26 अगस्त 2025 को सायंकाल 04 बजे कलेक्ट्रेट मऊ में समय से उपस्थित होकर रेडक्रास सोसाइटी मऊ की प्रबन्ध समिति के सदस्यों, सभापति, उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की कृपा करें।


