चर्चा में

लालजी टंडन बिहार, बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड, सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के साथ कई माननीय राज्यपाल बने

लखनऊ। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कई राज्‍यों में नए राज्‍यपालों की नियुक्ति व बदलाव किया है लखनऊ के पूर्व सांसद व बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का पद संभालेंगे। जून में जम्‍मू कश्‍मीर सरकार के गिरने के बाद वंहा राज्‍यपाल शासन है व वर्तमान राज्यपाल एनएन वोहरा को 26 अगस्‍त तक अमरनाथ यात्रा के समाप्‍त होने तक पद पर बने रहने को कहा गया था। इसके अलावा

सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल, बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड का राज्यपाल, गंगा प्रसाद को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के वर्तमान राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बना भेजा गया है। सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल तथागत राय को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *