शोक संदेश

प्रधानाध्यापक रामप्रभाव सिंह के पिता का निधन

इंदारा। घोसी ब्लाक के रसड़ी गांव निवासी प्रधानाध्यापक रामप्रभाव सिंह के पिता इन्द्रासन सिंह उम्र 105 वर्ष का निधन रविवार को पैतृक गांव रसड़ी में हो गया।वह कुछ समय से बिमार चल रहे थे।इन्द्रासन सिंह अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गये है।जिनका पार्थिव शरीर सोमवार को सरयू के पावन तट पर पंच तत्व में विलीन होगा। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र के शिक्षकों व समाजिक लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को एक शोक सभा इंदारा बाजार में आयोजित किया गया। जिससे उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया की मृतक आत्मा को शांति मिले।व ईश्वर मृतक आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह अरविंद कुमार सिंह, हरिनारायण सिंह, आशिष सिंह,राजीव कुमार पाण्डेय,रामप्रताप यादव, अनिल सिंह टुनटुन, धनंजय सिंह,सुनील सिंह,राजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह,सोनू सिंह, मनोज पाण्डेय, शनि गुप्ता, संजय तिवारी, रामकेश वर्मा, कमलेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता,सिताराम मद्वेशिया, रविन्द्र विश्वकर्मा, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *