बाल दिवस पर कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर जमीन हाजीपुर, घोसी में 3 स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर जमीन हाजीपुर शिक्षा क्षेत्र घोसी मऊ में बाल दिवस के शुभ अवसर पर तीन स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया

अब विद्यालय पर कुल 7 स्मार्ट क्लास अध्यापिका डॉ रागिनी यादव के नेतृत्व में संचालित हो रहें हैं जो प्राइवेट स्कूलों को चुनौती देते हुए जनपद के सरकारी स्कूलों के लिए एक प्रेरणास्रोत है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ मऊ राम सिंह वर्मा एवं कक्षा दो कि दिव्यांग छात्रा मिशन शक्ति का प्रतीक कुसुम चौहान रही, ग्राम वासियों एवं बच्चों के सहयोग से विद्यालय पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पर्यावरणविद शैलेंद्र पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए 434 वे दिन विशिष्ट अतिथि कक्षा दो की छात्रा को एक पौधा दिया और सभी ग्राम वासियों से पर्यावरण जागरूकता के लिए निवेदन किया,

कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी घोसी अजब सिंह रहे कार्यक्रम का संचालन शशिप्रिया सिंह द्वारा शानदार ढंग से किया गया , समस्त शिक्षक संकुल, विद्यालय परिवार, अन्य शिक्षा क्षेत्रों से आए शिक्षक संतोष यादव, पवन कुमार गुप्ता, पंकज यादव, राघवेन्द्र समाजसेवी दिनेश एवं ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
।

