एग्री स्टार्टअप कांक्लेव एवं किसान सम्मान सम्मेलन में सम्मानित हुए मऊ के 10 किसान
0 प्रधानमंत्री मोदी ने किया किसानों को सम्बोधन
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एग्री स्टार्टअप कानक्लेव एवं किसान सम्मान सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। पीएम मोदी ने एक राष्ट्र एक नाम के तर्ज पर रासायनिक उर्वरकों का नामकरण किया। अब देश में एक नाम एक गुणवत्ता के उर्वरक बिक सकेगे। अब किसी कंपनी के नाम से नहीं बिकेगे। जैसे भारत यूरिया, भारत डी ए पी एवं भारत पोटाश। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा के वैज्ञानिकों को जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान नारे को एक साथ एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए सराहना की।
जनपद मऊ के 10 प्रगतिशील किसानों ने किसान सम्मान सम्मेलन मे पहुंचकर कृषि की नवीनतम तकनिकियों को देखा तथा रबी सीजन की सब्जियों के बीज की खरीदारी भी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि रू. 16 हजार करोड़ 12 वीं किस्त भी किसानों के खाते मे ट्रांसफर किया।
कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी, मऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एल सी वर्मा ने बताया कि जनपद मऊ के 10 प्रगतिशील किसानों का दल प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महशूस कर रहा है। प्रधानमंत्री ने किसानों को किसान सम्मान निधि से सम्मानित किया।
किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रगतिशील कृषकों में कुमारी मीना शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, इंद्रजीत यादव, अमरनाथ शुक्ला, रामा प्रसाद, अशोक कुमार यादव, रविंद्र नाथ यादव, शरद चंद, मनीष कुमार आर्य, एवं अनजेश शर्मा शामिल थे। जिनके आने-जाने एवं ठहरने का पूरा खर्च कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वहन किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी, मऊ के नोडल ऑफिसर तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एल. सी. वर्मा ने बताया कि किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा पर पहुंचकर नवीन तकनीकियों से की जा रही खेती से रूबरू कराया गया। यहां से रबी सीजन के बीज तथा पौध की खरीदारी भी की।
भारत सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए तथा नवीन तकनीकों से रूबरू होने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र अपने परिसर में प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण का आयोजन केंद्र के सभागार में भी किया। जो किसान दिल्ली नहीं पहुंच सके वह कृषि विज्ञान केंद्र में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के बातों का एवं उनके योजनाओं का लाभ उठाये।

