HDFC बैंक व जिला ब्लड बैंक का रक्तदान शिविर आज
मऊ। जैसा कि सर्वविदित है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं और “रक्तदान” किसी मनुष्य की जीवन रक्षा हेतु आपके द्वारा किया गया अमुल्य योगदान है। आज के आधुनिक युग में सुविधाओं के साथ-साथ आकस्मिक दुर्घटनाओं, आपदाओं,बिमारिओं की संख्याओं में प्रतिदिन इजाफा हो रहा हैं और ये हर जगह व्याप्त हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में सामान्य जन/परिजन/परिचितों की जीवन रक्षा हेतु “रक्तदान” के इच्छुक प्रिय बंधुओं व सहयोगियों हेतु HDFC बैंक व जिला ब्लड बैंक द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 6 दिसम्बर दिन वृहस्पतिवार को प्रातः दस बजे से HDFC बैंक,सहादतपुरा पे आयोजित हैं।
आपसे सादर आग्रह है कि आप रक्तदान हेतु अपना मन बनाएँ,इस नेक कार्य द्वारा किसी अपरिचित/परिचित/सामान्य जन की जीवन रक्षा में अपना अमुल्य योगदान दें व उनके परिजनों द्वारा अनमोल आशीर्वाद व दुआएँ प्राप्त करें। यह जाानकारी शाखा प्रबन्धक विन्देश्वर पाण्डेय ने दी।

