मिसाल-ए-मऊ

अपनों ने किया दूर, पूजा व ममता ने गले लगाया, वृद्धाश्रम से 45 बुजुर्गों को कराया काशी दर्शन

(आनन्द कुमार)
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना के बरामदपुर स्थित वृद्धा आश्रम से गुंज एक गुहार सेवा समिति की संचालिका, सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाली पूजा राय के नेतृत्व में जब एक ही बस में लालचन्द, राजदेव चौहान, अनिल, रमाशंकर, फूला देवी, नगीना, श्याम देवी, शांति कुंवर, मीना सहित लगभग 45 बुजुर्ग इस श्रावण मास की पावन बेला पर काशी के धार्मिक तीर्थ स्थलों, मारकंडेय महादेव का दर्शन व मां गंगा के जल का आचमन करने निकले तो पूरा बस भगवान के जयकारों व खुशियों के फुहारों से गूंज उठा। वास्तव में पूजा के गूंज की इस कोशिश में जब साईं सेवा संस्थान की ममता का सानिध्य मिला तो हर बुजुर्ग के चेहरे की रंगत बदल गई। अपनो से दूर वृद्धा आश्रम में रह रहे इन बुजुर्गों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि कोई गैर आकर उन्हें अपनापन की वह अनुभूति करा जाएगा जो कभी अपनों से नहीं मिला।


बस में काशी व गंगा धाम की यात्रा पर निकले इन बुजुर्गों के लिए इस सौभाग्यशाली क्षणों को जब जी रहे थे तो पूजा राय कहती हैं मुझे बस ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जिंदगी कितनी छोटी और तुच्छ है और इनकी मुस्कान कितनी महंगी है। आज इन्हें अपने हाल पर छोड़ इनके घर वाले सुख चैन से जी रहे होंगे इनके चैन का क्या❓पूजा कहती हैं जिम्मा हमने उठा लिया है मुस्कान विलुप्त होने नहीं देंगे मैं इनके खुशियों का कारण सदैव बनती रहूगीं, आज काशी तथा मारकंडेय महादेव के तीर्थ स्थलों का जर्रा-जर्रा इन कंपकपाती स्वरों में हर हर महादेव के बोल से गूंज उठा, सेवा यात्रा के दौरान साथ कदम से कदम मिला चलने वाले आप सभी का हृदय की अत्यंत गहराइयों से बहुत आभार करती हूं। उन्होंने आभार यातायात पुलिस एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक वाराणसी को भी व्यक्त किया जो इन बुजुर्गों के मुस्कान में सहायता किए।

मोदी के काशी में योगी की पुलिस ने किया ये नेक काम, बेसहारा बुजुर्गों ने कहा धन्यवाद

वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट से मऊ की सामाजिक संस्था गूंज एक गुहार की संचालिका श्रीमती पूजा राय व ममता जायसवाल के निवेदन किया कि वे स्वतंत्रता दिवस पर मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना के बृद्धाश्रम गई थी जहां बुजूर्गों ने उनसे जीवन के इस अंतिम पड़ाव पर काशी दर्शन कराने की अपील की थी। इसलिए वाराणसी पुलिस से वे इस संदर्भ में मदद चाहती हैं। पूजा राय के 20 अगस्त 2021 के निवेदन को वाराणसी पुलिस ने सहर्ष स्वीकार करते हुए 21 अगस्त को काशी दर्शन की बात तय हुई। शनिवार को काशी पहुंचे 45 महिला व पुरूष बुजुर्गों के जत्थे को वाराणसी पुलिस ने बकायदे न सिर्फ उनके बस को सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय के पास पार्किंग कराया बल्कि वहां से दस की संख्या ई-रिक्शा करा कर साथ में यातायात पुलिस एवं यातायात पुलिस के दरोगा के साथ बुजुर्गों को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने में सहायता किया। जरूरत मंदों को व्हील चेयर व पुलिस सहायता भी किया गया।

ज्ञान के ज्ञान में जानिए घर में सीढ़ियों का स्थान कहां होना चाहिए… https://youtu.be/wNzpAJnXjjo

वाराणसी पुलिस ने दर्शन पूजन के बाद सभी बुजुर्गों को मैदागिन, तेलियाबाग, के रास्ते होते हुए सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय बस के पास पार्किंग स्थल तक पंहुचाया। वाराणसी पुलिस ने बुजुर्गों को प्रसाद स्वरूप दो केला, मठ्ठे का पैकेट, एक पैकेट ग्लुकोज बिस्कुट व एक बोतल पानी देकर सभी का आशीर्वाद लेते हुए उनको विदा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वाराणसी पुलिस ने बेसहारा इन बुजुर्गों की जो सेवा सत्कार और काशी दर्शन में मदद की उनकी चंहुओर सराहना हो रही है। सभी वाराणसी पुलिस व मंदिर परिसर में लगे सुरक्षाकर्मियों के इस व्यवहार के प्रति नतमस्तक हैं। पुलिस प्रशासन के तरफ से एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पाण्डेय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पीताम्बर सिंह सहित ई रिक्शा चालक व अन्य पुलिस कर्मियों को योगदान अविस्मरणीय रहा। गूंज एक गुहार की संचालिका श्रीमती पूजा राय ने कहा कि वास्तव में पुलिस ने जिस प्रकार से हम सभी की मदद की हम पुलिस के इस व्यवहार के आगे नतमस्तक हैं, पुलिस के इस रूप की भी जमकर तारीफ होनी चाहिए, थैंक्यू वाराणसी पुलिस। ममता जायसवाल ने कहा कि वाराणसी पुलिस की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *