अधिवक्ता रविंद्रनाथ उपाध्याय के पार्थिव शरीर पर लोगों ने किया पुष्प अर्पित

घोसी/मऊ। घोसी तहसील मुख्यालय पर गुरुवार की देर शाम को मार्ग दुर्घटना में मृत अधिवक्ता रविंद्रनाथ उपाध्याय का शुक्रवार को दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस से पार्थिव शरीर घोसी तहसील पहुंचते ही सभी की आंखे नम हो गई और अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मृतक अधिवक्ता रविंद्रनाथ उपाध्याय के पार्थिव शरीर पर उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार एवं तहसीलदार घोसी उमेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर में घोसी तहसील पर अधिवक्ताओं सहित कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार एवं तहसीलदार घोसी उमेश सिंह ने कहाकि समाज के एक महत्वपूर्ण निधि को को दिया ।जिसकी कभी भी भरपाई नहीं की जा सकती है । कहाकि श्री उपाध्याय मिलनसार, मृदुभाषी एवं व्यक्तित्व के धनी थे।समाज के दबे, कुचलें एवं असहायों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित रहते थे।इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार,तहसीलदार घोसी उमेश सिंह,नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी,अखिलेश सिंह, रमेश श्रीवास्तव, रामानंद सिंह, दिनेश कुमार ओझा, कालिकादत्त पाण्डेय, बीके वर्मा,अरविंद सिंह,राजेंद्र यादव, जयहिंद सिंह,उमाशंकर सिंह, शहाबुद्दीन आदि शामिल रहे।
ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज…
घोसी कोतवाली पुलिस ने दोहरीघाट थाने क्षेत्र के चक तुरंत गांव निवासी हरीश उपाध्याय की तहरीर पर अज्ञात ट्रक के चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कानूनी कार्रवाई कर रही है।
घोसी तहसील क्षेत्र के चक तुरंत गांव निवासी हरीश उपाध्याय के पिता रविंद्रनाथ उपाध्याय पेशे से अधिवक्ता गुरुवार को शाम पांच बजे के आस पास घोसी तहसील से अपने कार्य को सम्पादित कर निजी मोटर साइकिल से हरीश उपाध्याय के साथ घर जा रहे थे कि मझवारा मोड़ की ओर से दोहरिघाट की तरफ आ रही एक ट्रक के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल में टक्कर मार दिया।जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।जिनका प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में भर्ती कराया गया परंतु चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इस संबंध मे घोसी कोतवाली पुलिस ने हरीश उपाध्याय की तहरीर पर एक ट्रक के चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

