घोसी संघर्ष समिति ने कामरेड शकील पांडेय को दी श्रद्धांजली
मऊ। घोसी संघर्ष समिति घोसी की एक बैठक पांडेय मेडिकल हाल पर संपन्न हुई। जिसमें कामरेड शकील पांडेय को एवं बहनागा उड़ीसा में ट्रेन दुर्घटना में सभी गोलोक वासियों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई और उनके आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि कामरेड शकील पांडेय एक तेवर वाले नेता थे जो कमनिस्ट पार्टी के होते हुए भी सभी के लिए आवाज़ उठाते थे चाहे बिजली की समस्या हो या बुनकरों की समस्या हो उसके लिए इंसानियत का फर्ज निभाते हुए अपनी आवाज़ को बुलंद करते थे, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने यह भी कहा कि जब से घोसी संघर्ष समिति घोसी रेलवे आमान परिवर्तन के लिए धरना प्रदर्शन, आंदोलन करती थी तो उसमें शकील पांडेय बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे आज उनकी कमी हम सबको खल रही है, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि शकील पांडेय किसी भी काम को करने के लिए हिचकते नहीं थे दरी बिछाने से लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करते थे, इंसानियत की एक बेहतरीन मिशाल थे , सुदर्शन कुमार ने कहा कि शकील तो बहुत मिल जायेंगे लेकिन शकील पांडेय जैसे नहीं मिल पाएंगे क्योंकि कितने लोग यह भी नहीं जानते थे कि यह हिन्दू हैं या मुस्लिम क्योंकि उनका नाम ही कामरेड शकील पांडेय था बहुत ही लगन शील और तेवर वाले नेता थे, घोसी संघर्ष समिति घोसी के सभी आंदोलनों में शामिल होते थे और अपनी आवाज़ बुलंद करते थे, ऐसे तेवर वाले नेता बहुत कम मिलते हैं, महामंत्री खुर्शिद खान ने कहा कि कामरेड शकील पांडेय की कमी हम सभी को आज खल रही है यह सत्य है कि जो दुनियां में आया है उसे दुनियां से जाना भी है लेकिन कामरेड शकील पांडेय एक मिशाल कायम करते हुए गए, और जब जब आन्दोलन किया गया उनकी उपस्तिथि जरुर होती थी इसी तरह सभी ने अपनी बात रखी और श्रद्धांजली अर्पित की, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने भीषण रेल दुर्घटना की निंदा की और कहा कि रेलवे कंट्रोलर के कारण इतनी बड़ी दुर्घटना रेलवे की लापरवाही का नतीजा है, इंसानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ऐसे कंट्रोलर को तुरंत सस्पेंड किया जाय और सभी को मुवावजा दिया जाय क्योंकि जिन्दगी तो यह दे नहीं सकते, माननीय रेल मंत्री जी से निवेदन है कि इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाय और दोषियों को सज़ा दी जाय, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान ने भी कहा कि कामरेड शकील पांडेय जैसा व्यक्ति मिलना बहुत ही मुश्किल है हम सभी उनको सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करते हुए दुआ करते हैं कि अल्लाहताला उन्हें जन्नत नशीन करे और रेलवे विभाग की लापरवाही से कई हज़ार इंसान दुनियां से चले गए जिसकी भरपाई रेलवे विभाग को करनी पड़ेगी, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, उपाध्यक्ष जियाउद्दीन खान, महामंत्री खुर्शिद खान नौशाद खान, बदरूल इस्लाम, लाइक अहमद, हरेंद्र चौरसिया, अरविन्द मौर्य, राजेश जायसवाल, राजेश सिंह, रमेश चंद्र सिंह, निर्भय कुमार पांडेय, गोपाल साहनी नेहाल अख्तर, कमाल, भोला विश्वकर्मा, सहित अन्य सभी लोग मौजूद रहे।


