अपना जिला

घोसी संघर्ष समिति का प्रयास लाया रंग बनेगा स्टेडियम, फल व सब्ज़ी मंडी 

मऊ। घोसी संघर्ष समिति घोसी द्वारा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में दिनांक 25 अप्रैल 2023 को घोसी नगर में स्टेडियम, एडिटोरियम, फल मंडी, सब्जी मंडी, एवं नगर की सुंदरता के लिए एक ज्ञापन नगर विकास मंत्री एके शर्मा को दिया गया था जिसका जवाब भी आ गया कि बहुत जल्द धन आवंटित कराके सभी चीजें घोसी नगर में बनेगी, युवाओं में बहुत ही उत्साह है की जब स्टेडियम बन जायगा तो उन्हे खेलने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, घोसी संघर्ष समिति घोसी का प्रयास सफल रहा, अभी और भी कार्य बहुत जल्द घोसी संघर्ष समिति घोसी करेगी, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, जियाउद्दीन खान, महामंत्री खुर्शिद खान, नौशाद खान, बदरूल इस्लाम, राजेश्वर सिंह, राजेश जायसवाल, अरविन्द मौर्य, राजेश सिंह, हरेंद्र चौरसिया, सुदर्शन कुमार सहित सभी लोगों ने अपना समर्थन दिया और घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जी को बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *