अपना जिला

मदारिस को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना आधुनिक समय की आवश्यकता विषयक सेमिनार सम्पन्न

घोसी/मऊ। माइनॉरिटी डेवलपमेंट सोसाइटी अमजदी रोड बडागांव घोसी मऊ उत्तर प्रदेश के माध्यम से स्टेट लेवल एक दिवसीय सेमिनार शनिवार को एन सी पी यू एल मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन नई दिल्ली के सहयोग से मनाया गया। जिसका शीर्षक “ मदारिस को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना आधुनिक समय की आवश्यकता”। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि डॉ मोहम्मद आसिम आज़मी, पटना थे। इन्ही के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संचालित किया गया। इसके अतिरिक्त दूर दराज के प्रवक्ता भी इस कार्यक्रम के हिस्सा बने। इनमे मुफ़्ती मुस्ताक साहब (चम्पारण बिहार ) व मौलाना शब्बीर अहमद निजामी (निचलौल महाराजगंज ) ने अपने विचारों के साझा किया। इसके अतिरिरक्त कारी कलीम, अम्मार खान, मोज़हिर अनवर, सन्तोष कुमार यादव, शोइब निजामी, मनोज सिंह, प्रमोद कुमार चौहान, राकेश, दिनेश कुमार, मलिक सिराजुद्दीन, नसीम रजा आदि सम्मिलित थे। कार्यक्रम में विद्याथियों एवं आस पास के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *