सामूहिक बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

घोसी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के आरोपी एवं घोसी कोतवाली क्षेत्र के औलियापुर निवासी रविंद्र राजभर पुत्र बबुलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के औलियापुर निवासी रविन्द्र राजभर पुत्र बाबूलाल पर एक लड़की ने जनवरी माह में सामुहिक रुप से बलात्कार करने एवं छिनैती करने के साथ ही मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था ।जिसकी घोसी कोतवाली पुलिस जान्च कर ही रही थी कि मुखबिर से सुचना मिला कि कहीं भागने के फिराक में है ।जिसपर घोसी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बस स्टेशन घोसी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।

