अपना जिला

पति-पत्नी सहित चार, 52 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

घोसी/मऊ। अवैध कामों में अब व्यक्ति सिंगल शामिल होने के बजाय अपने परिवार को भी शामिल करता जा रहा है। अभी कुछ महीने पहले मऊ नगर में अवैध हथियार बनाने का कारखाना पकड़ने में पुलिस भारी सफलता पाई थी और उस कारखाने में गिरोह के लोग अपने घर की महिलाओं सहित शामिल थे। उसी प्रकार आज पुलिस ने पत्नी के साथ गांजा बेचने का काम करने वाले एक गिरोह को पकड़कर जेल भेजा है। स्वाट टीम प्रभारी और घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह घोसी नगर के मधुबन रोड रेलवे क्रासिंग के पास से पिकअप से 52 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पति पत्नी सहित चार अंतरप्रांतीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का सम्बंधित धाराओ में चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर और सीओ राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मधुबन की तरफ से तस्करी कर पिकअप से गांजा आ रहा है। फिर क्या आनन फानन में कोतवाल नागेश उपाध्याय और स्वाट प्रभारी सच्चिदानंद यादव व एसआई प्रमोद सिंह अपने हमराहियों के साथ मधुबन मोड़ से जैसे ही रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे मधुबन की तरफ से पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। रोकने पर ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस टीम एवं स्वाट टीम के सिपाहियों अतुलवर्मा, रिंकूकुमार, पूनमपाण्डेय, विकासयादव आदि ने पिकअप दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी में पिकअप से 52 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पिकअप सवार अहमद हुसैन पुत्र राहमुद्दीन मियां एवं जुमैलाबेगम पत्नी अहमद हुसैन निवासीगण फुलवरिया थाना माझांगड गोपालगंज बिहार, राजेन्द्र मौर्य पुत्र रामकेवल निवासी बाँकाखास, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर तथा सहिबुल इस्लाम पुत्र अब्दुल मालिक निवासी अमीनपारा थाना रोहतास जिला उदलगिरी आसाम को गिरफ्तार कर कोतवाली लाने के साथ पूछताछ के बाद चारो के विरुद्ध संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *