बस के धक्के से महिला घायल जिला अस्पताल रेफर

घोसी। तहसील के सामने एक बस ने एक महिला को जबरदस्त टक्कर मार दिया ।जिससे वह महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई ।जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया ।जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए ज़िला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
मधुबन थाने क्षेत्र के बीबीपुर निवासिनी एवं आशा कार्यकत्री 30 वर्षीया सोनी पत्नी गोविन्द शनिवार की दोपहर को अपने घर बीबीपुर से घोसी किसी काम से मोटरसाईकिल से आ रही थी कि अभी घोसी तहसील के पास ही पहुची थी कि एक बस टक्कर मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई ।जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया ।जहां से चिकित्सकों ने ज़िला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया जहां पर उसकी मौत हो गई।

