घोसी में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पंहुचा थाने

घोसी/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव में शनिवार की शाम लगभग पांच बजे दो पक्षों के बीच में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के गंगेश यादव व शैलेश यादव घायल हो गये हैं एवं दूसरे पक्ष के पंकज यादव ,बृजेश यादव के साथ ही लालबहादुर व सतीचंद घायल हो गये । इन घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हो रहा है।इस संबंध में एक पक्ष के बृजेश कुमार ने घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।
घोसी कोतवाली पुलिस को बृजेश कुमार पुत्र जगधारी यादव एवं पंकज यादव पुत्र फुलबदन यादव (प्रतिनिधि ग्राम प्रधान) द्वारा संयुक्त रूप से सौंपे गये तहरीर के अनुसार मनरेगा के तहत कराए गए कार्य के नाली की पट्टीया को गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपने घर उठा ले जाया गया।पूछने पर ग्राम प्रधान को बुलाने की बात की जा रही थी कि सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर एवं लाठी डंडे के साथ अन्य सामानों के साथ हमला बोल दिये। जिसमें बृजेश एवं पंकज के साथ ही लालबहादुर एवं सतीश भी घायल हो गये।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस तहरीर प्राप्त कर मामले की छानबीन कर रही है।

