दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुराचार, पांच आरोपी गिरफ्तार

घोसी/मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दो नाबालिग सगी बहनों संग सामूहिक दुराचार के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए क्षेत्र के बलुआ पोखरा के पास से प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने शनिवार की प्रातः काल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दो नाबालिग सगी बहनें 30 जून की रात में आठ बजे के आस पास गांव के दक्षिण सिवान में शौच करने के लिए गई थी कि गांव के ही पांच लोगों पहले से घात लगाये थे और दोनों बहनों को बाजरे के खेत में ले जाकर दो लोग बड़ी बहन एवं तीन लोगों छोटी बहन के साथ सामूहिक दुराचार किये और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिये। इस संबंध में घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए विशाल, अरुण, सुदीन, जितेश एवं चंद्रकांत को बलुआ पोखरा से शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया। पुलिस ने मु0अ0सं0 339/22 धारा 376डीए, 506 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट की धारा लगाया है।

