अपना जिला

घोसी संघर्ष समिति घोसी ने किया नेक कार्य

घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने 1 जनवरी नव वर्ष से ही लगातार गरीब, असहाय, मजबूर, लोगों को ठंड से राहत के लिए कंबल वितरण किया, बताते चले कि अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय रात में अपने साथियों संग नगर में निकलते हैं और जो भी मजबूर, या उचित पात्र मिला उसको कंबल देकर उनकी ठंड कम करने का प्रयास किया लगातार चार दिन से यही सिलसिला चल रहा है, लोग कंबल पाकर बहुत ही खुश होते हैं, यही नहीं अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जहां भी गए हैं वहां पर सभी से कोविड से बचने के लिए भी कहा है और वैक्सीन लगवाने पर भी जोर दिया कि सरकारी अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा लें, यही नहीं हाजीपुर, कल्याणपुर, घोसी, अमिला तक भ्रमण करते हुए आवश्यक पात्रों को ही वितरण किया गया, अभी यह सिलसिला जारी रहेगा कल मऊ तक जाने का एवं वितरण का प्रोग्राम है लेकिन समय केवल रात में क्योंकि अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय बताते हैं कि रात में भ्रमण के दौरान जो भी पात्र व्यक्ति ठंड में मिलेगा उसी को देना चाहिए क्योंकि मंच लगाकर देने से पात्र व्यक्ति छूट जाता है , सुदर्शन कुमार, खुर्शीद खान, शेख हिसामुद्दीन साहित हर दिन घोसी संघर्ष समिति घोसी के सदस्य मौजूद रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *