लग्जरी कार से हो रही गाय की तस्करी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

( आनन्द कुमार )
मऊ। आपने लग्जरी और वीआईपी गाड़ियों से तरह-तरह के वारदात और कारनामें तो देखे होंगे। इन लग्जरी गाड़ियों में आपने नेताओं और माफियाओं के धौंस भी देखे होंगे। आज जो मैं वीडियो आपको दिखाने जा रहा हूं यह वीडियो पशु क्रूरता और दरिंदगी की एक ऐसी कहानी है जिसे देख कर आप चौंक जाएंगे और वीडियो को बार बार देखना चाहेंगे। मुहम्मदाबाद गोहना के मुख्य बाजार में सैदपुर मुहल्ला में एग्रो खाद की पुरानी गोदाम के पास मंगलवार की रात 10:15 बजे एक स्कॉर्पियो कार जिसमें से पहले एक व्यक्ति उतरता है और बाथरूम करने के साथ इधर उधर निगाहबानी करने लगा, फिर आगे से बाईं ओर से दो व्यक्ति उतरते हैं।

स्कार्पियो से कुल तीन व्यक्ति सड़क पर होते हैं और बड़े आराम से उसमे से दो व्यक्ति पीछे जाते हैं और एक लाल रंग का गाय पकड़ कर लाते हैं, तीसरा व्यक्ति तुरंत दरवाजा खोलता है और चौथा व्यक्ति स्कार्पियो में पहले से पीछे रहता है। और सब मिल बड़े आराम से पशु को पेशेवर तरीके से अंदर से स्कार्पियो में ढकेल दो व्यक्ति पीछे ही बैठ दरवाजा बंद कर देते हैं। और बड़े आराम से पशु को लेकर चलते बने। यह मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला सैदपुर के निकट काली चौराहा के पास का होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दशहत है। स्कॉर्पियो गाड़ी का नं. 8685 है और जनपद का नं. क्लियर नहीं हो पा रहा है। और सीसी कैमरे में जो घटना के समय कैद हुआ है वह समय 10:15 रात्रि का है। ऐसे में ये पेशेवर अपराधी सरकार व पुलिस दोनों के लिए चुनौती हैं। लोगों का कहना है कि गाय बहुत सीधी थी काफी दिनों से मुहल्ले में थी। लोग अपने अपने घरों से रोटी इत्यादि खिलाते थे।

