अपना जिलाचर्चा में

सुभासपा से महेन्द्र राजभर, पीस पार्टी से शफकत तकी घोसी लोकसभा के उम्मीदवार

मऊ। 70 घोसी लोकसभा के लिए बुधवार को जहां कांग्रेस पार्टी से बाल कृष्ण चौहान ने अपना नामांकन किया वहीं नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप से सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी से महेंद्र राजभर ने अपना नामांकन किया। इसके साथ ही प्रगतिशील सेक्युलर समाजवादी मोर्चा से पीस पार्टी के उम्मीदवार शफकत तकी और राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के किशनलाल गोंड ने अपने अपने प्रस्ताव को के साथ नामांकन किया सभी ने नामांकन के बाद एक स्वर में कहा कि वे चुनाव जीत रहे हैं। वहीं सुभासपा उम्मीदवार के नामांकन के बाद आयोजित जुलूस और सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नगरपालिका के कम्युनिटी संबोधित किया। आपको बताते चले की सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र राजभर 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी व सुहेलदेव समाज पार्टी के गठबंधन के सदर विधानसभा से उम्मीदवार थे।

उनके लिए प्रधानमंत्री स्वयं रैली में संबोधित करते हुए कटप्पा का उदाहरण दिए थे। लेकिन कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बगावती तेवर के चलते गठबंधन की बात न बनने के कारण सुभासपा ने अलग से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। जिसके तहत ओमप्रकाश राजभर ने महेंद्र राजभर को घोसी लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। अब देखना होगा कि घोसी लोकसभा के चुनावी महासंग्राम में किस प्रत्याशी का तापमान कितना ऊंचा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *