अपना जिला

कांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने किया नामांकन

मऊ। संसदीय क्षेत्र 70 लोकसभा घोसी से बुधवार को कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने अपना नामांकन किया। घोसी लोकसभा क्षेत्र के मऊ सदर, घोसी, मुहम्मदाबाद, मधुबन व रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने अपने प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान व पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं सहित स्थानिय नेताओ के पक्ष में जमकर जिन्दाबाद का नारा लगाया।
नगर के अब्दुल लतीफ नोमानी इंटर कालेज के पास से कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी बाल कृष्ण चौहान ने अपनी ताकत का एहसास कराया।


इसके साथी बुनकर कॉलोनी के मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में बुनकर कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्र फोर व्हीलर गाड़ियों से पट गए। बुनकर कॉलोनी का मैदान श्री चौहान के समर्थकों के फोर व्हीलर गाड़ियों से भरा हुआ था। कार्यक्रम में लोगों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा तथा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को सराहा।

इसके पूर्व कांग्रेस के प्रत्याशी बाल कृष्ण चौहान ने अपने प्रस्ताव को व समर्थकों के साथ जाकर कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव पूर्वांचल प्रभारी सचिन नाइक, पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष खालिद अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *