पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ सुभासपा में शामिल

गाजीपुर। सादात नगर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में शामिल हुए। जखनियां में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामते हुए पूरे मनोवेग के साथ प्रचार-प्रसार करते हुए पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने में हर संभव प्रयास का भरोसा दिया। पूर्व प्रमुख के राजनीतिक कैरियर और पार्टी के प्रति लगाव को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें जखनियां विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त करते हुए महती दायित्व सौंपा। इसे स्वीकार करते हुए उन्होंने पार्टी हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।



